पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
रोड़ आरक्षण संघर्ष समिति के शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। रोड़ आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयसिंह कुटेल ने बताया कि ज्ञापन में केंद्र में रोड़ जाति को ओबीसी में शामिल करने का मुद्दा उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जस्टिस गुरनाम सिंह आयोग ने रोड़ बिरादरी को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक स्थिति का सर्वे कराकर पिछड़ा वर्ग में शामिल किया था। इसके बाद 2013 में जस्टिस केसी गुप्ता आयोग ने भी रोड़ समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया। जयसिंह ने कहा कि केंद्र में जाटों को ही ओबीसी में शामिल करने की सिफारिश की गई है।
केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम सिंह, डॉक्टर ऋषिपाल, डॉक्टर केहर सिंह, अमरपाल, राजेंद्र सिंह, अंकुश चौधरी, डॉक्टर राजेश, शमशेर सिंह, सतबीर सिंह, महाबीर सिंह, कृष्ण कल्याण, सुरेश फौजी, सुखपाल और डॉक्टर राज शामिल रहे।