पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
डीएन कॉलेज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्राओं ने रसायन, भौतिकी और कंप्यूटर के क्षेत्र में उपयोगी मॉडल प्रदर्शित किए। केयू के रसायन विभाग की प्रो. रंजना अग्रवाल ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। रसायन के क्षेत्र में दीक्षा व आस्था की टीम ने पहला और साक्षी व स्वाति ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं भौतिकी विभाग में आस्था जैन व नेहा पहले और महक व रमन दूसरे स्थान पर रहे। कंप्यूटर विभाग में नेहा व दीक्षा ने पहले और वैशाली व एकता ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। पर्यटन विभाग की ओर से भारत पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें भारत के ऐतिहासिक स्थलों और संस्कृति से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में ३ टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें बीटीएम तीसरे वर्ष की छात्रा मिताली और यशविंद्र ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन शिखा भट्ट और मेघा ने किया।