पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने का जिम्मा खुद स्कूली बच्चों ने ही उठाया। स्कूल के बच्चों ने बरसात के कारण गीले हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम को सुखाने के लिए रेतीली मिट्टी डाली। करीब दो घंटे तक स्कूल के विद्यार्थी इस काम में जुटे रहे। ताकि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उनके कपड़े कीचड़ में न धंसें।
हालांकि इस काम को करने का जिम्मा प्रशासन ने कर्मचारियों को सौंपा था, लेकिन इसे पूरा किया खुद विद्यार्थियों ने। दिलचस्प बात तो यह कि स्कूल के बच्चों से काम कराने की फोटो जैसे ही दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुई तुरंत बच्चों को काम छोडऩे के लिए कहा गया। इसके कुछ देर बाद फिर से कार्रवाई शुरू करवा दी गई।
कर्मचारी थके इसलिए लगे विद्यार्थी : इस बारे में जब मौके पर मौजूद शिक्षक से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि यूं तो कर्मचारी भी मैदान को सुखाने में लगे हुए थे। अब वे काफी थक गए हैं। जिसके चलते अब विद्यार्थियों को उनकी इच्छा से मैदान सुखाने के काम में कुछ देर के लिए लगाया गया है। ताकि रविवार को होने वाले कार्यक्रम के दौरान उनके कपड़े खराब न हों।
यात्रियों के सामान की जांच करते सुरक्षाकर्मी।
कुरुक्षेत्र - गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षाकर्मियों ने स्टेशन पर सभी यात्रियों के सामान की चेकिंग की। संदिग्ध वस्तुओं और लोगों की भी जांच। इसी के चलते कई दिन से खराब पड़ी मेटल डिटेक्टिव मशीन भी दुरुस्त दिखाई दी। वहीं हाथ में डिटेक्टिव मशीन लेकर भी सामान की जांच करती पुलिस दिखी। गणतंत्र दिवस पर किसी प्रकार की कोई अप्रिया घटना ना हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा कॢमयों के साथ-साथ रेलवार्डन संघ सदस्यों ने भी रेलगाडिय़ों में चेकिंग की। आरपीएफ के इंचार्ज जगदेव मलिक ने बताया कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22 कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा स्टेशन परिसर पर जाने व बाहर आने वाले यात्रियों की चेकिंग की जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मैदान सुखाने के लिए 100 से ज्यादा कर्मचारी लगाए हुए थे। वे खुद तैयारियां देखने स्टेडियम में गई थी, उन्हें वहां बच्चों से काम कराए जाने की कोई शिकायत नहीं मिली। यदि ऐसा हुआ है तो वे इसका संज्ञान लेंगी।
स्टेडियम को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए खुद ही तैयार करते विद्यार्थी।
बरसात के कारण गीला हो गया था द्रोणाचार्य स्टेडियम
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.