विवाहिता ने फांसी लगा दी जान
कुरुक्षेत्र - गांव घराड़सी में शनिवार को एक विवाहिता ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। सूचना पर एसएचओ सदर, दीपेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पता चलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। हालांकि स्पष्ट नहीं हुआ कि उसने फांसी क्यों लगाई। माना जा रहा है कि उसने किसी मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया है। मृतका की शिनाख्त सोनिया वासी घराड़सी के रूप में हुई। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर को परिजनों ने सोनिया को पंखे के सहारे लटके हुए देखा। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। बताया जाता है कि जिस समय महिला ने फांसी लगाई, तब घर पर कोई नहीं था।