- Hindi News
- श्रीकृष्ण संग्रहालय में युवा रेडक्रास शिविर शुरू
श्रीकृष्ण संग्रहालय में युवा रेडक्रास शिविर शुरू
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की ओर से श्रीकृष्ण संग्रहालय में जिला स्तरीय युवा रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन केयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अनिल वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर रेडक्रास के संस्थापक सर जॉन हेनरी डयूनार को पुष्पांजलि दी गई। शिविर में रेडक्रास के सचिव अजय वासन ने बताया कि शिविर में 11 कॉलेजों की टीमों के 60 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
यह शिविर 31 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर राजेंद्र
राणा, डॉ. आनंद, डॉ. राजेंद्र सैनी, बीना, सुरेंद्र शर्मा और ओमप्रकाश उपस्थित रहे।