साधकों को बताए योग के लाभ
कुरुक्षेत्र - भारतीय योग संस्थान की जिला शाखा की ओर से सेक्टर-७ के सामुदायिक भवन में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें योग साधकों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दी गई शहीदों की कुर्बानी को याद किया। साधकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रभारी एमएस बेदी, डॉ. केके कौशल ने देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का आह्वान किया। हरिराम जोशी, डॉ. आरके पारीक ने योग साधकों को योग के लाभ बताए। सुमन तोमर ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर लीलावती, उषा मित्तल, श्याम लाल सैनी, डॉ. विनोद भार्गव, अशोक बांगा, सतपाल, अनिता रोजड़ा, कुसुम अग्रवाल, सरोज दत्ता, शिव कुमारी, कमलेश और मंजू मौजूद थी।