पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता ! कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता -!- कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
गीता निकेतन स्कूल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन स्कूल के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता हुई। वहीं मंगलवार को कॉलेज विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मुख्य वैज्ञानिक राजबीर सिंह और मुख्य वक्ता ऋषि गोयल थे।
गोयल ने कहा कि प्रोत्साहन राशि से जहां विज्ञान के क्षेत्र में जाने वाले छात्र छात्राओं को शोध क्षेत्र में पढ़ाई के लिए सुविधा होगी, वहीं विज्ञान विषय के पठन पाठन के प्रति विद्यालयों में जागरुकता भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि स्कूल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता, हरियाणा प्रतिभा खोज परीक्षा, विज्ञान विषयों के साथ पढ़ाई कर रहे उत्कृष्ट छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना, पीएचडी छात्रों के लिए फैलोशिप और विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाती है। प्रतियोगिता के ए-वर्ग में केएलआरए आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल हिसार ने पहला, एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना ने दूसरा और आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बी वर्ग में सीनियर सीनियर स्कूल हिसार पहले, एमडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलायत दूसरे और विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा तीसरे स्थान पर रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ६० हजार रुपए व ट्रॉफी और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ५० हजार रुपए व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ४० हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। ऋषि गोयल ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि का ५० प्रतिशत विजेता टीम के सदस्यों को और ५० प्रतिशत राशि संबंधित स्कूल को विज्ञान गतिविधियों को बढ़ाने के लिए दी गई।



राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते गीता निकेतन स्कूल के प्राचार्य व अन्य।