पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिथि अध्यापकों ने सीएम का गुण गाया

अतिथि अध्यापकों ने सीएम का गुण गाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
हरियाणा अतिथि अनुबंधित अध्यापक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सोमवार को जाट धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष अरुण मलिक की अध्यक्षता में हुई, जिसमें ब्लॉक व जिला प्रधानों ने हिस्सा लिया। बैठक में अतिथि अध्यापकों ने सीएम का खूब गुणगान किया।
अरुण मलिक ने कहा कि प्रदेश के अतिथि अध्यापक पिछले ८ वर्षों से राजकीय स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। सीएम हुड्डा ने समय-समय पर अतिथि अध्यापकों को सुविधाएं देने का काम किया है। हुड्डा ही अतिथि अध्यापकों के सच्चे हितैषी हैं और अगर कोई अन्य हितैषी बनने का प्रयास करता है तो वह राजनीति से प्रेरित है।
मलिक ने बताया कि फरवरी में विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अतिथि अध्यापकों को सीएम से मिलाने के लिए महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला प्रधान विजय गादली, सरिता शर्मा, रेखा भारती, कृष्ण करनाल, नाजिर खान मेवात, अनुज पलवल, वेदपाल कैथल, रामचंद्र कैथल, मुकेश झज्जर, राजेंद्र कुंडू पानीपत, सुरेंद्र जांगड़ा भिवानी, रामभक्त पंचकूला, राकेश शर्मा यमुनानगर, कुलवंत संधू अंबाला, दयानंद भट्ट, नरेश यादव रेवाड़ी, कृष्ण गुडग़ांव, जगदीश हिसार, राजेंद्र जींद, जयभगवान, संदीप कुमार, सुभाष ग्रोवर, किरणपाल, धर्मवीर, विनोद, राजेश, ईश्वर, राजेंद्र, अब्दुल, विनोद, सतीश, कुलदीप, बिजेंद्र, बलकार और सुनील भूरा मौजूद रहे।
सभी अतिथि अध्यापक रहें संगठित : प्रदेश महासचिव रणबीर सुहाग ने कहा कि संघ का अतिथि अध्यापकों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। संगठन सचिव सुरेश ने सभी अतिथि अध्यापकों से संगठित रहने की अपील की।



जाट धर्मशाला में अतिथि अध्यापक संघ की बैठक को संबोधित करते प्रदेशाध्या।