- Hindi News
- एनआरआई की समस्याएं दूर करेगी वेबसाइट, डीसी ने कहा डाटा जुटाएं
एनआरआई की समस्याएं दूर करेगी वेबसाइट, डीसी ने कहा डाटा जुटाएं
कुरुक्षेत्र - प्रदेश से विभिन्न देशों में गए लोगों ((एनआरआई)) की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को तवज्जो देने के लिए जिला स्तर पर नई वेबसाइट तैयार करने की योजना बनाई गई है। प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना के तहत इस वेबसाइट को लॉन्च करने का काम अंतिम चरण में है। इसे जल्द लॉन्च करके एनआरआई की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिले से संबंधित एनआरआई लोगों का डाटा जुटाने के लिए एडीसी डॉ. यश गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है। डीसी निखिल गजराज ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में राज्य स्तर पर प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना को लागू किया गया है। जिलास्तर पर भी प्रणाली को लागू किया जा रहा है।
:प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना होगी लागू