पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फौजी कॉलोनी में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

फौजी कॉलोनी में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव व गणतंत्र दिवस पर फौजी कॉलोनी में शहीद बाबा जीवन सिंह एवं मजहबी सिख सुधार सभा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। केयू के समाज कार्य विभाग की छात्रा शालू, आंगनवाड़ी वर्कर स्वतंत्रता कुमारी, हेल्पर जसबीर कौर, लखविंद्र सिंह भट्टी और संजीव भट्टी के सहयोग से कई झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष राजगौड़ मुख्यातिथि थे। सभा के महामंत्री कुलवंत भट्टी ने कहा कि बाबा दीप सिंह की जीवनी से हमें शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और अपने धर्म-कर्म से पीछे नहीं हटना चाहिए। सभा की ओर से सभी प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभा के संरक्षक सुखविंद्र सिंह, प्रधान सुबेदार बलदेव सिंह, उपप्रधान धर्म सिंह फौजी, सहसचिव सुरेंद्र छिंदा, कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह संधू, लेखाकार हरचरण सिंह, सलाहकार मोहन सिंह खालसा, प्रबंधक जसवंत सिंह, मोहन सिंह, करनैल सिंह,
जितेंद्र सिंह, सुखदेव भट्टी, गुरबख्श सिंह, हरभजन सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमन, अजय और शीतल सिंह मौजूद रहे।



बम भोले के जयकारों से गूंजी नगरी

शाहाबाद - श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी की शृंखला मंदिर परिसर से चलकर नगर में शिवनाम का गुणगान करते हुए गणपति कॉलोनी में रमेश शर्मा एडवोकेट के निवास पर पहुंची, जहां आयोजक परिवार ने पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। संकीर्तन का शुभारंभ श्रीराम सेठी ने गणपति वंदना से किया। भजनीक गुलशन मयूर, गंगारमन व अंकुश गोयल ने एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। भजनीक प्रदीप करावा ने शिव विवाह की बधाई देते हुए सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच का संचालन विजय शर्मा ने किया। विजय धवन व मास्टर राजीव गुप्ता द्वारा भजनों के बीच किए नृत्य की सभी ने सराहना की। मंदिर सभा की ओर से आयोजक परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर ढूंढराज आनंद, वेद प्रकाश पुजारा, अजय मोंगा, अवशीष शर्मा, सुमित सिंगला, हरीश मुंजाल, आशु और ललित अरोड़ा मौजूद रहे।