- Hindi News
- करीब छह माह से बेटे की खोज में दर दर भटक रहा पिता
करीब छह माह से बेटे की खोज में दर दर भटक रहा पिता
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
करीब छह महीने से लापता अपने बेटे के इंतजार में गांधी नगर वासी बाणू राम दर दर भटक रहा है। वह अपने बेटे को वापस चाहता है। इसी उम्मीद पर पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर काट रहा है। आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से काम नहीं कर रही।
बाणू राम ने कहा कि पिछले साल २८ जुलाई की शाम को उसका बेटा संदीप कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था। लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। इस घटना के करीब डेढ़ महीने बाद उसका
एक दोस्त मिला। लेकिन वह कोई सही जवाब नहीं दे रहा। पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही। उसने मांग की है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करे। उक्त युवक से पूछताछ की जाए, ताकि उसका सुराग लग सके।