विद्यार्थियों ने सीखे सितार वादन के गुर
कुरुक्षेत्र - केयू के संगीत विभाग में सोमवार को सितार वादन का व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें एमडीयू रोहतक के प्रो. रवि शर्मा 13 दिनों तक विभाग के विद्यार्थियों को सितार वादन के गुर सिखाएंगे। विभागाध्यक्ष प्रो. शकुंतला नागर ने बताया कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को सितार वादन के तकनीकी पक्षों को जानने का मौका मिल पाएगा। इससे पहले भी शिक्षकों को विभाग में बुलाया गया है ताकि वे अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा कर सकें। डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि वे कनाडा, सीरिया, अमेरिका और नेपाल में सितार वादन के शो कर चुके हैं। अधिकतर विद्यार्थियों को सितार वादन के तकनीकी पक्षों की जानकारी नहीं होती। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. अशोक यमन ने किया। इस अवसर पर प्रो. शुचिस्मिता शर्मा, डॉ. आरती श्योकंद, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. ललित कौशल और डॉ. संजीव शर्मा मौजूद रहे।