चोरों ने घर से चुराए तीन सिलेंडर
कुरुक्षेत्र - चोरों ने सेक्टर-२ स्थित एक मकान से ३ गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। सेक्टर-२ निवासी मोहन सिंह ने बताया कि चोर बीती रात मकान की बाहरी दीवार फांद कर अंदर घुसे और रसोई से गैस सिलेंडर चुरा कर ले गए। वहीं गांव बलाही से चोरों ने तीन ट्रांसफार्मरों से क्वाइल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। एसडीओ गौरव लोहचब ने बताया कि चोरों ने बलाही एरिया स्थित तीन ट्रांसफार्मरों से हजारों रुपए की क्वाइल व तेल चोरी किया है।