पुलिसकर्मी की सूझबूझ से टला हादसा
कुरुक्षेत्र - गणतंत्र दिवस समारोह में एक एएसआई की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। हुआ यूं कि विभिन्न विभागों की ओर से समारोह में झांकियां निकाली जा रही थी। हरियाणा रोडवेज की झांकी काफी ऊंची थी। जैसे ही झांकी द्रोणाचार्य स्टेडियम के लिए लघु सचिवालय की ओर गुजरी, अचानक जिला ट्रेजरी विभाग में तैनात गार्द इंचार्ज एएसआई देवेंद्र कुमार की नजर ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली की तारों पर गई। दौड़कर देवेंद्र ने झांकी चालक को किसी तरह रोका। यदि जरा सी देर हो जाती तो झांकी ऊपर तारों से टच हो जाती, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। देवेंद्र की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
कुरुक्षेत्र. सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्रा।