हादसे में बाइक सवार की मौत
कुरुक्षेत्र - सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पता चलते ही एसएचओ सिटी मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त सुभाषचंद्र वासी बादरा, राजस्थान के रूप में हुई। सुभाष अपने साथी विक्रम वासी राजस्थान के साथ किसी काम से बाइक पर अनाजमंडी की तरफ से सेक्टर-13 की ओर आ रहा था। जैसे ही वे लोग ओवरब्रिज पर पहुंचे, किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी थी।