पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैक में चार दिवसीय कार्यशाला शुरू

मैक में चार दिवसीय कार्यशाला शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में मंगलवार को रोहतक मंडल के लोक कलाकारों की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ एडीसी डॉ. यश गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि भजन पार्टियों के सदस्य व खंड प्रचार कार्यकर्ता चंद लाइनों में सरकार व प्रशासन की नीतियों को आमजन के पास पहुंचाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि भजन पार्टी के सदस्य व खंड प्रचार कार्यकर्ता सरकार के सबसे महत्वपूर्ण व कठिन काम को करते हैं।
सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक उनकी भाषा में पहुंचाने का कलाकार सबसे सशक्त माध्यम है। कलाकारों को प्रशिक्षण देने के लिए समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं से निश्चित ही कलाकारों को फायदा होगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि भजन पार्टी के सदस्य न केवल राज्य सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का काम करते हैं बल्कि प्रदेश की संस्कृति को सहेज कर भी रखते हैं। मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस मौके पर देवराज सिरोहीवाल, मांगेराम खत्री और डॉ. कुलदीप सैनी मौजूद थे।