चोरी की पांच बाइक बरामद
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी प्रवीन कुमार निवासी हांसी रोड करनाल को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एक प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर केवल सिंह, जगपाल, एएसआई पवन कुमार व हवलदार सतीश कुमार की पुलिस टीम ने ब्रह्मसरोवर से आरोपी प्रवीन कुमार को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया और पूछताछ की। पूछताछ पर आरोपी ने माना कि उसने अलग-अलग स्थानों से चार बाइकें चोरी की हैं।
23 दिसंबर 2011 को एलआईसी कार्यालय के नीचे से , 28 मार्च 2012 को ब्रह्मसरोवर से, चार जुलाई 2012 को ब्रह्मसरोवर से और 21 नवंबर 2012 को सेक्टर 17 से स्पलेंडर की बाइकें चोरी की। आरोपी के कब्जे से एक और बजाज एक्सीड बाइक बरामद की गई।
आरोपी बाइक पर नकली नंबर एसआर 05 डब्ल्यू-1950 लगाकर चला रहा था। प्रवीन ने निशानदेही करके बाइकें बरामद करवाई। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने रिमांड के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया