पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुधारू पशु योजना के लाभ बताए

दुधारू पशु योजना के लाभ बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
राजकीय पशु औषधालय खैरी में सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण दुधारू पशु सुरक्षा योजना के तहत पशु पालकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सघन पशुधन विकास परियोजना उपनिदेशक डॉ. शक्ति सिंह ने किया।
पशु चिकित्सक मथाना डॉ. प्रवीण कुमार ने पशुओं की बीमारियों के बारे में बताया। सरकार द्वारा इससे बचाव के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा पशुपालन को एक रोजगार के रूप में अपनाने के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित किया। उन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी भी दी गई। पशु औषधालय खैरी के वीएलडीए मुल्तान सिंह ने किसानों को मुख्यमंत्री ग्रामीण दुधारू पशु सुरक्षा योजना और मुर्राह संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्कीम के अनुसार सभी दुधारू पशुओं को रजिस्ट्रेशन किया जाता है।
इसमें 100 रुपए फीस लेकर रजिस्ट्रेशन किया जाता है। रजिस्ट्रेशन के एक साल के दौरान यदि मुर्राह नस्ल की भैंस की अचानक मृत्यु हो जाती है तो पशु पालक को 40 से 50 हजार रुपए दिए जाते हैं। जबकि विदेशी नस्ल की गाय के लिए 30 से 40 हजार, देसी गाय के लिए 20 से 30 हजार रुपए दिए जाते हैं। इसी तरह बकरी का रजिस्ट्रेशन 25 रुपए में किया जाता है, जिसकी अचानक मृत्यु होने पर 3 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे इस योजना के चलते उनका सहयोग करें ताकि उन्हें सही लाभ मिल सके। इस अवसर पर गांव के सरपंच संजीव कुमार, ज्ञान सिंह नंबरदार, महेंद्र फौजी मथाना, सरदार बलजीत, धर्मपाल, जनक राज और सतीश उपस्थित रहे।



राजकीय पशु औषधालय खैरी में मुख्यमंत्री ग्रामीण दुधारू पशु सुरक्षा योजना के तहत कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र - गांव खैरी में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते पशुपालक।