जस्टिस बत्रा ने जेल का निरीक्षण किया
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्रा ने आशादीप मंदबुद्धि संस्थान और जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने आशादीप संस्थान में जाकर रह रहे बच्चों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि संस्थान में निरंतर किसी न किसी प्रकार का कार्यक्रम होना चाहिए। संस्थान के निदेशक जेपी केसरी व उनकी पत्नी मधु केसरी ने बताया कि संस्थान में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 64 बच्चों को रखा गया है। बच्चों को आवासीय सुविधा, व्यवहार निदान, प्री वोकेशनल ट्रेनिंग व व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद जस्टिस बत्रा जेल का निरीक्षण करने पहुंचे और कैदियों और हवालातियों से बातचीत की।
उन्होंने कैदियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने रसोई घर का भी निरीक्षण किया और खाना बनाने वाले कैदियों से बातचीत की। खाने की गुणवत्ता को जांचने के लिए आलू-गोभी की सब्जी भी खाई। इस मौके पर जेल के पुलिस अधीक्षक एसपीएस चौहान, उपाधीक्षक देवीदयाल तंवर, सुमित गर्ग, पंकज ढींगड़ा, अशोक राणा, विनीत बजाज, बलराम शर्मा, डॉ. विनोद अग्रवाल और अधीक्षक राधेश्याम उपस्थित थे।
जिला जेल का निरीक्षण करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्रा।