- Hindi News
- ‘लोक गीतों में शास्त्रीय संगीत का समावेश जरूरी’
‘लोक गीतों में शास्त्रीय संगीत का समावेश जरूरी’
कुरुक्षेत्र - केयू संगीत विभाग की प्रोफेसर डॉ. शुचि स्मिता ने कहा कि लोक गीत व संगीत को प्रभावी बनाने के लिए शास्त्रीय संगीत का समावेश करना चाहिए। कलाकार में सीखने की ललक हमेशा जरूरी है। वे बुधवार को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में सूचना, जनसपंर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से आयोजित 4 दिवसीय भजन पार्टी सदस्यों व खंड प्रचार कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में बोल रही थी। शुचि स्मिता ने राग, नई धुन तैयार करने आदि की जानकारी दी। सेवानिवृत जिला सूचना एवं जनसपंर्क अधिकारी देव राज सिरोहीवाल ने मंच संचालन की बारीकियों से अवगत कराया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मबीर सिंह ने कहा कि कार्यशाला में सभी कलाकारों को पूरी लगन के साथ विषय-वस्तु पर मंथन करें। इस दौरान संयोजक एवं एआईपीआरओ नरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।