- Hindi News
- सीडी प्रकरण: फौजी के विरुद्ध सड़कों पर उतरेगी इनेलो
सीडी प्रकरण: फौजी के विरुद्ध सड़कों पर उतरेगी इनेलो
कुरुक्षेत्र - सीडी प्रकरण को लेकर इनेलो मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के विरुद्ध जिले में भी प्रदर्शन करेगी। फौजी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज करने व बर्खास्त करने की मांग को लेकर 3 फरवरी को जिलाभर के कार्यकर्ता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि कार्यकर्ता तीन फरवरी को सुबह 11 बजे नए बस अड्डे से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचेंगे। जहां राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन देकर फौजी के विरुद्ध केस दर्ज कराने की मांग करेंगे। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि सीएम ने खुद रामकिशन फौजी की सीडी की जांच लोकायुक्त को दी थी। अब लोकायुक्त द्वारा इस मामले में फौजी के विरुद्ध केस दर्ज करके किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से कराने के आदेश दिए। बावजूद इसके सीएम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बैठक में पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, प्रदेश महासचिव बुट्टा सिंह लुखी, जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, नरेश मित्तल, मायाराम, रामपाल शर्मा, ओम प्रकाश हथीरा, सुरेंद्र सैनी, पार्षद विवेक महता, चंद्रभान वाल्मीकि, रामकरण काला, रामस्वरूप चोपड़ा, तरसेम हरियापुर, नितिन भारद्वाज लाली, सतबीर शर्मा, गुरनाम सिंह, फतेहचंद गांधी, बालेश राणा, संगीता पांचाल, जीत्तो, कलावती सैन, सुभाष, मांगेराम ढुल, अशोक भारद्वाज मौजूद थे।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदर्शन तैयारियों को लेकर चर्चा की