पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचटेट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एचटेट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
जिले में 1 और 2 फरवरी को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा ((एचटेट)) के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। बुधवार को डीसी निखिल गजराज की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में मीटिंग हुई, जिसमें शिक्षा बोर्ड भिवानी के प्रतिनिधि के अलावा परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक और प्रिंसिपल शामिल हुए। गजराज ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। बैठक में थानेसर के एसडीएम राजेश कुमार, शाहाबाद के एसडीएम राजीव मेहता, सीटीएम सतबीर कुंडू, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी उपस्थित थे एचटेट के लिए जिला में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 6 शाहाबाद मारकंडा में हैं। एक परीक्षा केंद्र में लगभग 310 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।



यहां बनाए हैं परीक्षा केंद्र

जिले में कई शिक्षण संस्थान में दो या तीन सेंटर भी बनाए हैं। ये भगवान परशुराम कॉलेज सेक्टर-5, एसबीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-7, श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रतनडेरा रोड ((2)), यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र ((2)), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ((2)), यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर-13((3)), बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नजदीक ग्रेन मार्केट सलारपुर रोड, डीएवी पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट सेक्टर-3 ((2)), महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 ((2)), सैनी पब्लिक स्कूल नजदीक ग्रेन मार्किट, श्रीमहावीर जैन पब्लिक स्कूल रेलवे रोड((2)), पूजा माडर्न पब्लिक स्कूल, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र शामिल हैं। शाहाबाद में आर्य कन्या महाविद्यालय, डिवाइन पब्लिक स्कूल लाडवा रोड, माता रूकमणि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा रोड, रामप्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल लाडवा रोड, विश्वास पब्लिक स्कूल किशनगढ़ रोड तथा सरदार चानन सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन किशनगढ़ रोड में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

लघु सचिवालय में डीसी ने परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक और प्रिंसिपल की बैठक ली