पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकुरुक्षेत्र। पुलिस विभाग द्वारा जिला के 37 एएसआई को पदोन्नत कर सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि डीजी करनाल रेंज बलबीर सिंह के आदेश पर 37 एएसआई को पदोन्नति दी है। यह पदोन्नति ३० वर्ष की सर्विस पूरी होने पर मिली है। एसपी वाईपूर्ण कुमार ने पदोन्नत एएसआई को बैज वितरित किए।
इनको मिली पदोन्नति : जिले में कार्यरत एएसआई रणधीर सिंह, सुखबीर सिंह, टेकचंद, सुभाष चंद, महारानीदीन, दीपक कुमार, कर्मचंद, ओम प्रकाश, बीर सिंह, अशोक कुमार, राज कुमार, मेहरचंद, हंसराज, सत्यावान, सुरेश कुमार, जयपाल, जसपाल, बृजलाल, ईश्वर सिंह, सुलेख चंद, रामपाल, जोगिंद्र सिंह, रणबीर सिंह, ज्ञान सिंह, मेवा सिंह, जरनैल सिंह, शिवराज, राजकुमार, अनिल कुमार, प्रताप सिंह, राम चंद्र, मीर सिंह, भीम सिंह, जोगिंद्र सिंह, जरनैल सिंह, जसमेर सिंह व वेद प्रकाश को पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पर एसपी वाई पूर्ण कुमार एएसपी सुलोचना गजराज, डीएसपी निर्मल सिंह, डीएसपी नूपूर बिश्रोई, शाहाबाद डीएसपी शीतल सिंह, पिहोवा डीएसपी नवीन कुमार ने बधाई दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.