राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
जिला कांग्रेस भवन में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयभगवान शर्मा ने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के दिखाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए, ताकि लोग आपस में प्रेम भाव से रहें। सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वहीं जिला उपप्रधान फतेह सिंह खेड़ी, रामकुमार रंबा, राजगौड़, सतीश गर्ग, सुरेंद्र फौजी, कलीराम मोहना, दर्शना नांदल, सुनीता नेहरा, बिमला सरोहा, सत्या शर्मा, राममूर्ति, शमशेर कश्यप, सतीश मदान, विनोद गर्ग, डॉ. एमएल सैनी, सुखदेव किरमिच, जयभगवान काला, लक्ष्मीकांत शर्मा, जसबीर सांवला आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
केयू में भी दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर केयू वीसी डॉ. डीडीएस संधू ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर केयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णचंद रल्हाण, प्रो. गिरीश चोपड़ा, प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. बृजेश साहनी, प्रो. नीरा वर्मा, डॉ. हेमलता शर्मा, डॉ. राजेश्वरी, डॉ. एमएस जागलान, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. दलेल सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. सतदेव और अनूप लाठर उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि शाहाबाद - ब्लॉक कांग्रेस शहरी द्वारा सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। ब्लॉक कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि आज महात्मा गांधी के संघर्ष व बलिदान की बदौलत भारत की जनता खुली हवा में सांस ले रही है। महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत आज लाखों पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लाट मिल चुके हैं और बस्ती में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस उपप्रधान राजेश शर्मा, महासचिव विक्की सेठी, हर्षवर्धन कोहली, बलविंद्र सिंह वडैच, अमित सिंगला, ललित भार्गव, रामशरण, टेकचंद शर्मा, रामकुमारी शर्मा, सतीश जौहर, सिकंदर सचदेवा, सुरेश बुद्धिराजा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लाडवा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प-अर्पित कर श्रद्धांजलि देते पूर्व विधायक रमेश गुप्ता व अन्य।
कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
कुरुक्षेत्र - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र के समक्ष पुष्प-अर्पित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय भगवान शर्मा व अन्य कार्यकर्ता।