पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोषणाओं को जल्द लागू करें सीएम : दहिया

घोषणाओं को जल्द लागू करें सीएम : दहिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
सेंटर ऑफ इंडियन टै्रड यूनियंस सीटू के जिला प्रधान भीमचंद सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को जिलाभर के मजदूर व परियोजना कर्मियों ने लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मंच का संचालन सचिव महावीर दहिया ने किया।
जिला प्रधान भीम सिंह सैनी ने बताया कि सीएम द्वारा गोहाना रैली में चुनावी घोषणा की गई, जिसमें आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर, सफाई कर्मियों, ग्रामीण चौकीदारों के वेतन में बढ़ोतरी की थी, लेकिन यह आज तक लागू नहीं हुई। इससे लगता है कि मुख्यमंत्री चुनाव नजदीक होने से खाली घोषणा ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों को तुरंत लागू किया जाए। उन्हें स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
मनरेगा में काम का मिलना सुनिश्चित करते हुए बकाया दिहाड़ी का तुरंत भुगतान किया जाए। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि पंजीकरण के लिए मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड को मान्य किया जाए, सभी मजदूरों के स्मार्ट कार्ड जल्द बने, कर्मकार की मृत्यु पर मुआवजा राशि को बढ़ाकर ५ लाख रुपए किया जाए।
राज्य में बंद पड़े खनन के काम को शुरू किया जाए। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संत कुमार व सचिव रणबीर रोहिला, पर्यटन विभाग के नेता सुरेश गुढा, सीटू के कोषाध्यक्ष मास्टर राजेंद्र सिंह, ऋषि पाल, मिड-डे-मील की प्रधान रानी देवी व आशा वर्कर्स की जिला प्रधान रानी देवी ने भी संबोधित किया।