पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम कराया, पर नहीं मिला वेतन

काम कराया, पर नहीं मिला वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - बारना गांव के मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी न मिलने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। मनरेगा मजदूर यूनियन और जन संघर्ष मंच के सदस्यों ने गुरुद्वारा छठी पातशाही से लेकर लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। धरने का संचालन मेवा राम ने किया।
यूनियन के राज्य सचिव नरेश कुमार, वित्त सचिव बलकार सिंह व जन संघर्ष मंच की नेता रेखा ने धरने का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर मजदूरों को प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। मजदूरों ने अपनी मांगों का ज्ञापन मनरेगा लोकपाल श्याम लाल जांगड़ा को सौंपा। यूनियन के प्रदेश सचिव नरेश कुमार ने कहा कि गांव के रोजगार सहायक सुभाष चंद ने बताया कि कार्य स्थल पर हाजिरी लगाने के लिए मस्टर रोल में भी लापरवाही बरती जाती है। मजदूरों को पिछले तीन महीने का वेतन नहीं मिला है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों को की गई। बावजूद इसके कुछ नहीं हुआ।



मनरेगा मजदूरों ने जुलूस निकालकर विरोध जताया