- Hindi News
- केयू में क्योस्क बताएंगे स्टूडेंट कहां भरें फॉर्म
केयू में क्योस्क बताएंगे स्टूडेंट कहां भरें फॉर्म
कुरुक्षेत्र - कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में गुरुवार को दो सूचना क्योस्क का उद्घाटन वीसी डॉ. डीडीएस संधू ने किया। क्योस्क परीक्षा पूछताछ केंद्र एवं नए परीक्षा भवन में लगाए गए हैं। डॉ. संधू ने कहा कि विद्यार्थी यूनिवर्सिटी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए ये सूचना क्योसक स्थापित किए गए हैं। इन सूचना क्योस्क से विद्यार्थियों को परीक्षा प्रवेश फार्म, फीस संबंधी जानकारी, फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि, पुनर्मूल्यांकन से संबंधित जानकारी, डुप्लीकेट डीएमसी, डिग्री, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन, यूएमसी केस और परीक्षा केंद्रों में बदलाव की जानकारी मिल पाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह ने बताया कि इन क्योसक को विद्यार्थी टच स्क्रीन की सहायता से आसानी से चला सकते हैं। इस अवसर पर केयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह, डॉ. अनिल मौजूद थे।