पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा का स्तर सुधारना शिक्षकों की जिम्मेदारी

शिक्षा का स्तर सुधारना शिक्षकों की जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
डीएन कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन गुरुवार को एमएलएन कॉलेज रादौर के प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी मुख्यातिथि थे। ईएफएल यूनिवर्सिटी लखनऊ के डॉ. रजनीश अरोड़ा व निट के प्रो. पीजे फिलिप मुख्य वक्ता थे।
डॉ. रजनीश अरोड़ा ने नारीवाद के आलोचनात्मक अध्ययन की जानकारी दी। प्रो. फिलिप के शोधपत्र का विषय द रोमांस ऑफ टीचिंग इंग्लिश था। तीसरे सत्र के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारना शिक्षक वर्ग की जिम्मेदारी है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह ने सभी वक्ताओं का आभार जताया। समापन समारोह की मुख्यातिथि केयू के अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा डॉ. सुनीता सिरोहा थी। वहीं अध्यक्षता पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की प्रो. पुषपिंद्र सियाल और मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एसडी शर्मा ने की।
अनीता गुप्ता ने दो दिवसीय सेमिनार की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. सुनीता सिरोहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी अध्यापन की समस्या गंभीर है। इसके निवारण के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।
प्रो. पुषपिंद्र सियाल ने आधुनिकीकरण के युग में अंग्रेजी भाषा का महत्व बताया। प्रो. एसडी शर्मा ने अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ अन्य भाषाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान डॉ. रामप्रकाश और सचिव डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार मौजूद रहे।



डीएन कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार