पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर केयू प्रशासन मेहरबान

सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर केयू प्रशासन मेहरबान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों पर केयू प्रशासन मेहरबान है। केयू से सेवानिवृत्त होने के बाद अधिकतर कर्मचारियों को दोबारा रखा जा रहा है। केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कुंटिया भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने के खिलाफ कई बार प्रदर्शन कर चुकी है। इसके बावजूद केयू प्रशासन सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एडजस्ट कर रहा है। दिलचस्प बात तो यह है कि अधिकतर सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर काम का कोई दबाव नहीं डाला गया है, बल्कि उन्हें सुपरवाइजर के तौर पर रखा हुआ है। ऐसे में कर्मचारी सवाल उठा रहे हैं कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद भी दोबारा नौकरी पर क्यों रखा जा रहा है। वहीं केयू में पढऩे वाले युवा अमन, विनोद, पवन, कमल, किशोर, अमर और जितेंद्र ने कहा कि केयू प्रशासन को युवाओं को नौकरी देनी चाहिए।



मंगवाई है विभागों से रिपोर्ट

केयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण ने बताया कि जहां-जहां पर सेवानिवृत्त कर्मचारी काम कर रहे हैं, उनके काम का ब्यौरा मंगवाया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ६५ वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारी को दोबारा नौकरी पर रखना पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।

:युवाओं की जगह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रख रहा दोबारा नौकरी पर