पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रितु एसएफआई की कॉलेज इकाई प्रधान बनी

रितु एसएफआई की कॉलेज इकाई प्रधान बनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई की ओर से गुरुवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज के सभागार में सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें २१ सदस्यों की कमेटी का चयन किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सपना व सुरेंद्र ने की। राज्य अध्यक्ष शाहनवाज ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा विरोधी नीतियां अपना रही है, जिसका एसएफआई डटकर विरोध कर रही है। कमेटी के सदस्यों ने भाल सिंह को सचिव व रितु को प्रधान चुना। इस अवसर पर जिला प्रधान मनदीप, धर्मेंंद्र, अमन सैनी, कार्तिक, गौरव, नेहा और अंजू मौजूद रहीं।