पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश से जल्द हटाएं टोल टैक्स : शर्मा

प्रदेश से जल्द हटाएं टोल टैक्स : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - सपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा जगह-जगह लगाए गए टोल टैक्स की निंदा की। उन्होंने तुरंत प्रभाव से टोल टैक्स हटाने की मांग की। लोगों से रोड टैक्स और सेल टैक्स रजिस्ट्रेशन कराने से पहले ही ले लिया जाता है। ऐसे में टोल टैक्स वसूलना पूरी तरह से गलत है। पहले कोई भी बड़ा पुल बनता था तो उस पर जितना भी खर्चा आता था, उसके हिसाब से टोल टैक्स लिया जाता था। उसकी लागत पूरी होते ही टोल टैक्स खत्म कर दिया जाता था।