टायर चोर गिरोह का एक और सदस्य काबू
कुरुक्षेत्र - जिला पुलिस ने ट्रकों के टायर व रिम चोरी के मामले में एक और आरोपी को काबू किया है। जबकि इस गिरोह के चार सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। अब सुरेंद्र सिंह निवासी हरीगढ भौरख को पकड़ कर उसके कब्जे से चोरीशुदा आठ रिम व एक बैटरी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि सीआईए वन प्रभारी सुरेंद्र मांजू, एसआई जगदीशचंद, एएसआई विरेंद्र, पवन की टीम चोरी मामलों की जांच में जुटी है। टीम ने बीती रात सुरेंद्र को पकड़ा। इस गिरोह के चार सदस्यों मामराज, पुरुषोत्तमलाल व मोहमद रफी और टहल सिंह को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। सुरेंद्र मांजू के मुताबिक यह गिरोह कोहरे व धुंध का फायदा उठा कर रात को बाहर खड़े ट्रकों से जेक की मदद से टायर एवं बैटरी निकालता था। पिछले माह इस गिरोह ने अजरावर, इस्माइलाबाद आदि में वारदात की थी।