जागृति मिशन का सिलाई सेंटर शुरू
कुरुक्षेत्र - समाज जागृति सेवा मिशन द्वारा खोले गए सिलाई केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को संत हरिओम दास परिव्राजक ने किया। इसका संचालन संस्था कार्यालय में होगा। स्वामी हरिओम दास ने कहा कि समाज में कई विकृतियां और बुराइयां बढ़ी हैं। इन पर रोक लगानी होगी। लिहाजा ऐसी संस्थाओं का विकसित होना बेहद जरूरी है। जिंदल हाउस से विक्की शर्मा ने कहा कि सिलाई केंद्रों से महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। पार्षद सुरेंद्र सिंह छिंदा ने कहा कि ऐसे केंद्रों से महिलाओं को आजीविका का साधन मिलता है, जिससे वह आर्थिक रूप से सबल बन सकती है। इस अवसर पर संस्था के प्रधान शारदा चौहान, सचिव सुनील कुमार, उपप्रधान भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कविता उपस्थित रहे।