पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कॉलोनी : जेसीबी ने ध्वस्त की सड़कें

अवैध कॉलोनी : जेसीबी ने ध्वस्त की सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गुरुवार को सलारपुर रोड पर खेड़ी ब्राह्मणा के नजदीक लगभग 14 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। डीटीपी अमरीक सिंह की अगुवाई में सुबह जैसे ही प्रशासनिक दस्ता मौके पर पहुंचा तो लोगों में हलचल मच गई। कार्रवाई की भनक लगते ही प्लाटधारकों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध भी करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न चलने दी। टीम ने जेसीबी की मदद से कॉलोनी में बनी पक्की सड़कों व नीवों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। ड्यटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बीडीपीओ थानेसर प्रताप सिंह व फील्ड इन्वेस्टीगेटर जिले सिंह आदि मौजूद रहे।




अनुमति के बिना बनी कॉलोनी

डीटीपी अमरीक सिंह ने बताया कि विभाग की अनुमति के बिना कुछ लोगों ने यहां कृषि भूमि में कॉलोनी बनाई और इसमें प्लॉट काट बेचें। पता चलने पर विभाग ने संबंधित जमीन मालिकों को नोटिस भी भेजे, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ। यह पूरी तरह अवैध कॉलोनी है। यहां विभाग ने कुछ समय पहले भी कार्रवाई कर सड़कों व निर्माण को नष्ट किया था। इसके बाद फिर से प्लॉटधारकों व भूमि मालिकों ने निर्माण शुरू कर दिया। यही नहीं संबंधित जमीन मालिकों पर पुलिस केस भी कराया गया है।

कुरुक्षेत्र. सलारपुर रोड पर अवैध कॉलोनी में कार्रवाई के दौरान सड़कें नष्ट करती जेसीबी मशीन।