- Hindi News
- बिजलीकर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन, लडरावण कानौंदा रोड जाम
बिजलीकर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन, लडरावण-कानौंदा रोड जाम
लडरावण-कानौंदा रोड पर बिजलीकर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन
बहादुरगढ़ - बिजली सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित होने से परेशान लोगों ने गुरुवार सुबह गांव लडरावण और कानौंदा मार्ग के बीच यातायात जाम करके बिजलीकर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने काफी देर तक रोड जाम रखा और तब तक जाम न खोलने की मांग पर अड़े रहे जब तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो जाती। जाम की सूचना पा मौके पर सदर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दो दिन से लाइट न होने के कारण उनके घरेलू कार्य तो प्रभावित हो ही रहे हैं साथ बच्चों की शिक्षा भी नहीं हो पा रही। रात को अंधेरे के कारण लोग शाम 6 बजते ही घरों में दुबक जाते हैं, इससे अपराध होने का भी डर लगा रहता है।