पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिनों में बनेंगे सेक्टर 7 के एस्टीमेट

तीन दिनों में बनेंगे सेक्टर-7 के एस्टीमेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ - हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-7 की कच्ची गलियों का निर्माण शुरू करने के लिए अधिकारियों को केवल तीन दिन का एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने दौरे के दौरान हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-7 में भी कुछ देर रुके तो जाकर सात सालों से सड़कों के निर्माण के शुरू होने की उम्मीद जगी। सांसद ने गलियों की हालत को भी देखा व अधिकारियों को यह निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा ने हाउसिंग बोर्ड वासियों की तरफ से इसके लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें यहां एक खूनी पुलिया तक नहीं बनवा पाईं, जबकि सांसद द्वारा करवाए विकास कार्यों में आईटीआई, ट्रामा सेंटर, लाइन पार ओवर ब्रिज, बाइपास, जसौर-खेड़ी परमाणु अनुसंधान केन्द्र और सबसे बड़ी मेट्रो की शुरुआत हुई। इस मौके पर रामफूल वकील, अनिल खत्री अध्यक्ष हरियाणा ओलंपिक संघ, परमजीत दलाल, राज ंिसंह दलाल, विजय डबास, जय प्रकाश, गुलाब सिंह छिल्लर, चांद सिंह हुड्डा, बलजीत राठी, सतपाल बुरा, बंटी आदि उपस्थित रहे।