- Hindi News
- रेलगाडिय़ों की देरी ने भी बढ़ाई यात्रियों की मुश्किल
रेलगाडिय़ों की देरी ने भी बढ़ाई यात्रियों की मुश्किल
भास्कर न्यूज - बहादुरगढ़
कोहरे के कारण रोहतक दिल्ली मार्ग से निकलने वाली अधिकतर रेल गाडिय़ां अपने निर्धारित समय से ८ घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली की तरफ जाने वाली अवध एक्सप्रेस जो 12 बजे बहादुरगढ़ पहुंचती है वह ८ घंटे देरी से पहुंची। सुपर एक्सप्रेस 2.20 मिनट पर यहां पहुंचती है वह १ घंटा देरी से आई। अंडमान एक्सप्रेस आधा घंटा, जनता १ घंटा, सिरसा जो 9.34 पर पहुंचती है वह भी १ घंटा देरी से पहुंची।
रोहतक की तरफ जाने वाली रेलगाडिय़ों में छिंदवाड़ा जो सुबह 7.35 पर बहादुरगढ़ पहुंचती है वह १ घंटा 15 मिनट देरी से पहुंची। कालिंदी जो 7.11 पर आती है वह भी १ घंटा 55 मिनट देरी से पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस जो 6.58 पर आती है वह ४ घंटे देरी से पहुंची।