बस के नीचे आई महिला, गंभीर
भास्कर न्यूज - बहादुरगढ़
गुडग़ांव से बहादुरगढ़ बस स्टैंड पहुंची एक महिला उतरते वक्त बस के नीचे आई गई। फरीदाबाद डिपो की बस सोमवार शाम छह बजे गुडग़ांव से यात्रियों को लेकर बस स्टैंड पहुंची। बस अभी पूरी तरह से रुकी नहीं थी कि एक महिला बीच में उतरने लगी। संतुलन खराब होने के कारण वह नीचे गिर गई और बस के टायर से जा टकराई। बाद में पीडि़त महिला को अस्पताल भेजा गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।