पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली

नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
जिले भर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 117वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार अनेक कार्यक्रम हुए। शिक्षण संस्थाओं में हुए कार्यक्रमों में जहां बच्चों ने नेताजी को याद किया वहीं उनके सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पास और चितवन वाटिका के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों के साथ सभा का आयोजन किया। सभा के शुभारंभ पर नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कामरेड बलबीर, कामरेड ओमप्रकाश, बालकिशन, मंजीत यादव, महीपाल व मनीस ग्रेवाल मौजूद रहे।
गांव कलवाड़ी में समाज सेवी कमल कलवाड़ी के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व पंच बिहारी लाल, उदय सिंह नम्बरदार, बस्तीराम, रणधीर सिंह, लालाराम, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार
मौजूद रहे।
प्रतिमा पर पुष्प अर्पित
टाइगर क्लब के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती नेताजी सुभाष पार्क में मनाई गई। इस अवसर पर क्लब के प्रधान राकेश यादव नरेंद्र बंसी, जयप्रकाश अग्रवाल, नितिन चौधरी, राकेश संघी, मुकेश सैनी, तुषार यादव, पवन, शेखर डोगरा, पुष्पेंद्र, वैशाली, पायल, ईशा, मोनिका, निशा, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
यूथ आर्गेनाइजेशन ने निकाली प्रभात फेरी
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिव यूथ आर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुभाष जयंती पर प्रभात फेरी निकाल नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संगठन की ओर से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के साहित्य की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर कामरेड ओमप्रकाश, कामरेड बलबीर सिंह, कामरेड सतीश कुमार, बिजेंद्र सिंह, भीमसेन, दलीप सिंह, महेशदत्त शर्मा ने भी विचार रखे।
नेताजी के विचारों
को करें आत्मसात
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेमोरियल समिति द्वारा गुरुवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ हवन यज्ञ के साथ मदन गोपाल के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह, गजानंद कौशिक, पुरुषोत्तम आर्य, मुरारीलाल, बनवारी लाल, जगराम आर्य, कर्नल मन पाल सिंह
मौजूद रहे।
बाघोत में मनाई सुभाष जयंती
सेहलंग - उपमंडल के गांव बाघोत के फ्लोरेंस सीनियर सेकंडरी स्कूल में सुभाष जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्कूल संचालक बेगराज, प्राचार्य हवा सिंह, इतिहास प्रवक्ता रामपत पोता, सुमन धांगड़, रोहताश डीपी, दिलबाग पीटीआई, सतपाल, संगीता उपस्थित रहीं।




नेता जी का जन्मदिवस मनाया

महेंद्रगढ़ - जीनियस एकेडमी महेंद्रगढ़ के प्रांगण में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद बोस का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर गौरव कौशिक, सोनिया, सुनिल कुमार, जयसिंह, मीना कुमारी, अजय कुमार, संजय व सतीश हुड्डा ने पुष्प अर्पित करके नेताजी को श्रद्घांजलि दी।

नेताजी को किया याद