पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाटों को दिया गया आरक्षण गलत : जांगड़ा

जाटों को दिया गया आरक्षण गलत : जांगड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल - रिपब्लिक बैकवर्ड कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर पिछड़ा वर्ग आयोग पर दबाव बनाकर जाटों को ओबीसी कोटे से आरक्षण दिलाने का आरोप लगाया है।पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जांगड़ा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग ने दिसंबर 2012 को प्रदेश सरकार को जो रिपोर्ट दी थी, उसमें कई तथ्य ऐसे हैं जो प्रमाणित करते हैं कि सीएम हुड्डा ने जाट जाति के लोगों को फायदा पहुंचाने के नीयत से अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर आरक्षण दिलवाया है। उन्होंने इसे पिछड़ी जातियों के साथ भेदभाव करार दिया।