- Hindi News
- महिला जिलाध्यक्ष समेत अनेक लोगों ने दी हवन में आहुति फोटो नंबर एनपी 13पांच कुंडलीय महायज्ञ का तीस
महिला जिलाध्यक्ष समेत अनेक लोगों ने दी हवन में आहुति-फोटो नंबर एनपी 13पांच कुंडलीय महायज्ञ का तीसरा दिनपांच कुंडलीय महायज्ञ का तीसरा दिन
नारनौल - इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व अजय सिंह चौटाला की रिहाई को लेकर नसीबपुर स्थित जेठू बाबा के मंदिर की धर्मशाला में पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सोनी द्वारा 5 कुंडलीय 5 दिवसीय महायज्ञ के तीसरे दिन इनेलो महिला जिला प्रधान सुदेश ढिल्लो व ओमप्रकाश सोनी ने हवन में आहुति डालकर भगवान से अपने नेताओं को जल्द रिहा होने की कामना की। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव होशियार सिंह, एचपीएससी के पूर्व सदस्य चौधरी सत्यबीर सिंह बडेसरा, जसबीर सिंह ढिल्लो, छोटे लाल गहली, महिला हलका प्रधान सुमित्रा, महेन्द्रगढ़ से निर्मला तंवर, इशे कुमार यादव, प्रमोद एडवोकेट, अजय एडवोकेट, डा. हनुमान, देवकी नंदन यादव, बाबूलाल सोनी, हरी राम सोनी, रोहताश थानेदार, राजकुमार, नत्थूराम, मिश्री देवी, कैलाश देवी, सुशीला गहली, उर्मिला डागर, शकुंतला महरमपुर, मनीषा, राम मेहर, बब्लू राजपूत ने हवन में आहुति डाली।