पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो तस्कर 12 गायों को छोड़कर फरार

गो तस्कर 12 गायों को छोड़कर फरार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मंडी अटेली
नारनौल-रेवाड़ी मार्ग से दिल्ली की तरफ जा रहे तस्करों ने गायों को पकड़े जाने के डर से बाछौत उतार कर फरार हो गए। इनमें 12 गाय थीं, कुछ गायों को चोट भी लगी थी। अटेली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गायों को नारनौल स्थित गोशाला में भिजवाया। जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर सुबह एक ट्रक में गायों को गो तस्करी के लिए दिल्ली की तरफ ले जाया जा रहा था। गो तस्करों को बाछौद नावदी के पास पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से गायों को ट्रक से बेरहमी से उतारकर भाग गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने गायों को नारनौल स्थित गोशाला भिजवा दिया।