पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजाजा बाजार में कॉस्मेटिक्स की दुकान में आग, सामान खाक

बजाजा बाजार में कॉस्मेटिक्स की दुकान में आग, सामान खाक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
बजाजा बाजार की मनिहारन गली में अग्रवाल कास्मेटिक्स एवं ज्वेल्री की दुकान में बुधवार रात साढ़े दस बजे आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं चला पाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था।
पीडि़त दुकानदार मनीष संघी ने बताया कि हड़ताल के चलते बुधवार दिनभर लाइट नहीं थी और ना ही रात को लाइट थी। वह शाम को दुकान बंद करके घर चला गया। रात साढ़े दस बजे के आस-पास पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर दुकान में आग लगने की जानकारी दी। मनीष के मुताबिक बिजली गुल होने के कारण शॉर्ट सर्किट नहीं हो सकता। किसी व्यक्ति से उसे पता चला है कि दुकान के सामने से किसी का बनवारा निकला था, उसमें कुछ युवक पटाखे जला रहे थे। हो सकता है कि आग इस कारण से लगी हो।