पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब पानी सप्लाई का इंतजार

अब पानी सप्लाई का इंतजार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
हड़ताल तो समाप्त हुई, लेकिन लोगों की परेशानियां अभी दूर नहीं हो पाई। बिजली और पानी की समस्या अभी बरकरार है। बिजली तो गुरुवार रात को सुचारू हो गई, लेकिन शहर में पानी की सप्लाई नियमित होने में अभी रविवार दोपहर तक समय और लगेगा। पेयजल सप्लाई शुक्रवार सुबह चालू हुई तो करीब पौने बारह बजे फिर बिजली फाल्ट आ गया, जिसको दूर करने में 2 घंटे से भी अधिक का समय लग गया।
जनस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रविवार दोपहर तक ही सप्लाई नियमित हो पाएगी। शहर में पीने के पानी की सप्लाई मुख्यत: नहरी परियोजना पर आधारित नसीबपुर तथा रेवाड़ी रोड जलघर से होती है। सर्दी का मौसम होने के कारण प्रतिदिन 6 लाख गैलन पानी नहरी तथा 5 लाख गैलन ट्यूबवेलों से तथा करीब 50 हजार गैलन टैंकरों से दिया जा रहा था। हड़ताल के कारण नहरी तथा ट्यूबवेल सप्लाई तीन दिन से ठप पड़ी थी। गुरुवार शाम को हड़ताल समाप्त की घोषणा हुई तो देर रात बिजली की सप्लाई मिलने पर पानी फिल्ट्रेशन का काम आरंभ हुआ।
बनाए 11 जोन: पेयजल सप्लाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर को 11 जोन में बांटा है। आधे जोन में एक दिन तथा आधे जाने में अगले दिन सप्लाई दी जाती है।