- Hindi News
- फोटो नंबर एनपी 10नसीबपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगितानसीबपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोग
-फोटो नंबर एनपी 10नसीबपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगितानसीबपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
भास्कर न्यूज। नारनौल
सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नसीबपुर में शुक्रवार दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पं. कैलाशचंद शर्मा ने किया। अध्यक्षता कांतिलाल सैनी ने की।
खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन कक्षा पांचवी तक के बाल खिलाडिय़ों ने अनेक खेल स्पर्धाओं के माध्यम से मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर दौड़ लड़कों के वर्ग में प्रवीण कुमार विजेता रहे। प्रदीप को दूसरा और धीरज को तीसरा स्थान मिला। लड़कियों के वर्ग में अनू पहले तथा नेहा दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में लड़कों के वर्ग में सिद्धार्थ तथा लड़कियों के वर्ग में हिमांशू ने जीत दर्ज की। 400 मीटर में लड़कियों में अंशिका ने बाजी मारी। लड़कों में प्रदीप प्रथम रहा। 600 मीटर में लड़कियों में सोनम तथा लड़कों में रवि प्रथम रहा। लोंग जंप में लड़कों के वर्ग में प्रवीण पहले, मोनिल दूसरे तथा अमन तीसरे स्थान पर रहा। नर्सरी व केजी के बच्चों की हुई 50 मीटर की दौड़ में दीपांशू विजेता रहा। हिमांशू को दूसरा स्थान मिला। थ्री लेग स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में हिना व सुनीता की टीम विजेता रही। लड़कों में अंकेश व अंकुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बाल खिलाडिय़ों को मुख्यअतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद के विषय में बच्चों को बताते हुए कहा कि खेलकूद से खिलाडिय़ों की प्रतिमा का विकास तो होता ही है, साथ में उनको स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। जो विद्यार्थी खेलों से जुड़ा रहता है, उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विशाल सैनी, प्राचार्य श्योराज सिंह यादव, विक्रम सिंह यादव व निहाल सिंह सैनी उपस्थित थे।