- Hindi News
- अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भ फोटो नंबर एनपी 8राजकीय महिला महाविद्यालय में मौलिक अधिकार विषय पर
अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भ-फोटो नंबर एनपी 8राजकीय महिला महाविद्यालय में मौलिक अधिकार विषय पर सेमिनार, अधिवक्ता गिरीबाला बोली
कर्तव्यों की जानकारी आवश्यक : गिरीबाला
नारनौल - राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार मौलिक अधिकार विषय पर सेमिनार हुआ। इस मौके पर एडवोकेट गिरीबाला मुख्य वक्ता थी। अध्यक्षता प्राचार्य दलीप सिंह ने की। इस मौके पर अधिवक्ता गिरीबाला ने छात्राओं को विस्तार से मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। एडवोकेट प्रवीण कुमार, अजीत कौर ने भी छात्राओं को उनके मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य दलीप सिंह, महाविद्यालय के कानूनी जागरुकता प्रकोष्ठ के संयोजक इंद्रसिंह यादव ने विचार रखे।