- Hindi News
- रिटायर्डकर्मियों का जिलावार प्रदर्शन २७ से
रिटायर्डकर्मियों का जिलावार प्रदर्शन २७ से
भास्कर न्यूज - नारनौल
रिटायर्ड कर्मचारी संघ लंबित मांगों को लेकर 27 जनवरी से अब जिलावार धरना प्रदर्शन करेगा। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संघ की जिला इकाई की हुई बैठक में जिला प्रधान दुलीचंद गोठवाल ने कहा कि संघ लंबे समय से मांगों के लिए आंदोलन कर रहा है।
ब्लॉक और जिलास्तर पर धरने-प्रदर्शन और ज्ञापन भेजकर मांगों के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। अब केंद्रीय कमेटी ने निर्णय लिया है कि संघ अपने आंदोलन को तेज करेगा।
ये रहेगा कार्यक्रम
जिला प्रधान ने बताया कि 27 जनवरी को रोहतक, मेवात, गुडग़ांव व करनाल जिला मुख्यालय पर सेवानिवृत कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। 28 जनवरी को झज्जर, पानीपत व रेवाड़ी में, 29 जनवरी को भिवानी, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और 30 जनवरी को सिरसा, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़-नारनौल जिले के रिटायर्ड कर्मचारी धरना देकर सरकार के प्रति रोष जताएंगे।
यदि इसके बाद भी सरकार की तरफ से संघ की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया तो फरवरी माह में रोहतक में राज्यस्तरीय
रैली करेंगे।
बैठक में लक्ष्मण दास, रामसिंह आर्य, शेरसिंह कलवाड़ी, सुगनचंद चौधरी, डॉ. सतीशचंद्र यादव, हवासिंह लांबा, रोहताश सिंह लांबा, चौधरी होशियार सिंह, बीएल सैनी, बीके बीरूका, जगदीश चंद, मास्टर जयसिंह, रामकुमार, रामनिवास, भगता राम, सत्यवीर, सूरजभान, श्योनारायण, जगदीशचंद्र यादव आदि समेत अनेक सेवानिवृत कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।