पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारनौल में लघु सचिवालय के पुराने भवन में शॉट सर्किट से आग, हड़कंप

नारनौल में लघु सचिवालय के पुराने भवन में शॉट सर्किट से आग, हड़कंप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
लघु सचिवालय की पुरानी बिल्डिंग में शुक्रवार दोपहर अचानक बिजली के मैन स्विच के पास आग लग गई। शॉट सर्किट के कारण तेज धमाके साथ उठे धुंए को देखकर बिल्डिंग में विभिन्न विभागों के चल रहे कार्यालयों काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा तरफ मच गई। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती, बिल्डिंग के पास ही कार्य कर रहे बिजली कर्मचारियों बिल्डिंग की मेन सप्लाई बंद कर आग पर काबू पा लिया।
लघु सचिवालय की पुरानी बिल्डिंग में अनेक विभागों के कार्यालय चल रहे हैं। दो मंजिला इस बिल्डिंग के गेट नंबर दो के पास बने बिजली सप्लाई के मैन सरवर बॉक्स में दोपहर करीब एक बजे अचानक शॉट सर्किट हो गया, जिससे तेज धमका हुआ और चारों तरफ धुएं के साथ आग फैल गई। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, बिल्डिंग के पास ही काम कर रहे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बिल्डिंग की मेन विद्युत सप्लाई लाइन
को बंद कर दिया।