आगजनी की भरपाई के लिए डीसी को ज्ञापन
नारनौल - मनिहारिन गली में कॉस्मेटिक्स की दुकान में लगी आग की भरपाई के लिए शुक्रवार व्यापारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। लघु सचिवालय परिसर के मुख्य द्वार पर डीसी डीके बेहेरा को ज्ञापन सौंपते हुए हरियाणा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन चौधरी एडवोकेट ने बताया कि बजाजा बाजार की मनिहारिन गली में अग्रवाल कास्मेटिक्स नाम से मनीष संघी की दुकान है। बुधवार रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई थी। इसमें पीडि़त का नुकसान हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने डीसी से सरकार की हिदायतों के अनुसार ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की। इस मौके पर पीडि़त दुकानदार मनीष संघी, पूर्व पार्षद घनश्याम दास निर्मल, संजय व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।