- Hindi News
- खेलों से नेतृत्व की भावना का विकास : यादवेंद्र
खेलों से नेतृत्व की भावना का विकास : यादवेंद्र
महेंद्रगढ़ - गांव डेरोली अहीर में बाबा खेतानाथ क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन नारनौल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी युवा अध्यक्ष यादवेंद्र्र यादव ने किया। प्रतियोगिता 30 जनवरी तक की जाएगी। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की 17 क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही है। इस अवसर पर समारोह में खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि प्रत्येक युवा को किसी न किसी खेल में हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर कुलदीप सरपंच, राकेश यादव, राजेंद्र प्रधान रामपुरा, राकेश डेरोली अहीर, नीरज, धमेंद्र, करणसिंह, अजय, बालाजी, विजयपाल व ईश्वर उपस्थित थे।